Latest Media News, Gossips, Events and Interviews
Send Your News & Views @ mediakhabaronline@gmail.com
देहरादून, 24 जनवरी :देहरादून के विकासनगर विधानसभा क्षेत्र से एकमात्र निर्दलीय महिला उम्मीदवार बबीता पुण्डीर ने आज यहां आरोप लगाया कि उनके विरोधी राजनैतिक दलों ने इलेक्ट्रानिक तथा प्रिंट मीडिया के कुछ लोगों को पैसा देकर उनके खिलाफ कुचक्र चला रखा है, जिसके खिलाफ वह कल निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रदर्शन करेंगी। पुण्डीर ने आज जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में आरोप लगाते हुये कहा कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा उनके चुनाव कार्यक्रम को बाधित किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि उनको सुरक्षाकर्मी मुहैया कराया जाये। उन्होंने पत्र में कुछ मीडिया संस्थानों पर पेड न्यूज में लिप्त होने का आरोप लगाते हुये कहा कि उन मीडिया संस्थानों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिये।