Latest Media News, Gossips, Events and Interviews

Send Your News & Views @ mediakhabaronline@gmail.com


<<MediaKhabar.Com<India's First Media Website(Hindi) and First Bilingual Media Website>Get MK News by Email>>


JUST IN >>>

next
prev

hard kaur पिछला साल यानी २०११ हार्ड कौर के लिए बहुत ही अच्छा साबित हुआ क्योंकि पिछले साल रेडियो स्टेशन में सबसे अधिक उनके ही गाने बजे. इंडिया टाइम्स के रिकॉर्ड्स के अनुसार १ जनवरी से लेकर २० दिसंबर २०११ तक १८ शहरों के ९२ रेडियो स्टेशन के “टॉप २०” गीतों में उनका गीत शामिल हुआ है. लगभग हर रेडियो स्टेशन में फिल्म “फालतू” का गीत ‘४ बज गये पर पार्टी’ अभी बाकी है. यहां तक की उनके इस गीत ने शीला की जवानी , डार्लिंग , छमकछल्लो जैसे लोकप्रिय गीतों को भी बहुत पीछे छोड़ दिया.



“एक ग्लासी दो ग्लासी” जैसे लोकप्रिय पॉप गीत को गाने वाली हार्ड कौर के गाये लगभग सभी गीत हिट हुए हैं. फिल्म “पटियाला हाउस” का उनका गाया गीत “लौंग दा लश्कारा” भी रेडियो चार्ट में ६ नंबर पर था जबकि ऐवें ऐवें, गल मिठ्ठी और मुन्नी गीत भी उस समय बहुत लोकप्रिय हुए थे.

हार्ड कौर की गायकी में दिन प्रति दिन निखार होता जा रहा है इसी वजह से वो श्रोताओं में भी लोकप्रिय होती जा रही हैं. उनके गाये हर गीत हिट हो रहे हैं विशेष कर युवा श्रोताओं के बीच तो उनके गीतों की मांग दिन प्रति दिन बढती ही जा रही है. इन दिनों कहीं पार्टी हो या डिस्कोथेक उनके ही गीत आपको सुनाई देगें.

 

Add comment

(1)मीडिया खबर-'खबरों की खबर' देश की पहली मीडिया वेबसाईट (हिंदी) है.साल 2008 के जून महीने में इसे लॉन्च किया गया था.यह देश की पहली द्विभाषीय (Bilingual)मीडिया वेबसाईट भी है.(2)यदि आप मीडिया खबर.कॉम को कोई सूचना या जानकारी देना चाहते हैं तो अपनी जानकारी mediakhabaronline@gmail.com पर भेजें.(4) कृपया कमेंट करने में मर्यादित भाषा का प्रयोग करे.(5)यदि मीडिया खबर की किसी रिपोर्ट से आपको शिकायत है तो आप अपनी शिकायत mediakhabaronline@gmail.com पर भेज सकते हैं. 24 घंटे के भीतर आपकी शिकायत पर कार्रवाई की जायेगी. लेकिन सिर्फ ईमेल से आयी हुई या लिखित शिकायतों पर ही विचार किया जाएगा.


Security code
Refresh

Get Mediakhabar news by Email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

SocialTwist Tell-a-Friend

Media Poll

*राजनीतिक खबरों के लिए किस चैनल को देखना आप सबसे ज्यादा पसंद करते हैं?

The site is best viewed in Google Chrome. Mozilla. For best performance use IE 8 or higher.