Latest Media News, Gossips, Events and Interviews
Send Your News & Views @ mediakhabaronline@gmail.com
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे जल्द ही टीवी होस्ट की भूमिका में नज़र आयेंगे. इस शो में वे एक टेलीविजन सीरिज की मेजबानी करेंगे जिसमें वह विश्व भर के महत्वपूर्ण राजनीतिक नेताओं, विचारकों और क्रांतिकारियों का साक्षात्कार लेंगे. यह कार्यक्रम दस सीरिज में होगा. शो रूस के एक टीवी चैनल पर प्रसारित होगा. मार्च के पहले हफ्ते में इसके पहले एपिसोड का प्रसारण होगा.
अपनी वेबसाइट पर असांजे ने बताया कि कार्यक्रम का शीर्षक दी वर्ल्ड टूमारो होगा। उन्होंने कहा कि इस सीरिज के जरिए मैं उन लोगों के साथ दुनिया के भविष्य की संभावनाएं तलाश करुंगा जो उसे आकार देने में लगे हैं। इन सवालों के जवाब तलाश करुंगा कि क्या हम कल्पना लोक की ओर जा रहे हैं या हमारा मोह भंग हो रहा है।