Latest Media News, Gossips, Events and Interviews

Send Your News & Views @ mediakhabaronline@gmail.com


<<MediaKhabar.Com<India's First Media Website(Hindi) and First Bilingual Media Website>Get MK News by Email>>


JUST IN >>>

next
prev

मुंबई।। मुंबई में शनिवार को टाइम्स ऑफ इंडिया कार्यालय पर शिव सैनिकों ने हमला बोल दिया। उन्होंने जमकर तोड़-फोड़ की। हमलावर शिव सैनिकों की संख्या 50 से अधिक बताई जा रही है। शिव सैनिक टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के मराठी दैनिक 'महाराष्ट्र टाइम्स' में प्रकाशित एक रिपोर्ट का विरोध कर रहे थे। इस खबर में यह सम्भावना जाहिर की गई थी कि अमरावती से पार्टी सांसद आनंदराव अडसुल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की योजना बना रहे हैं।

अडसुल और उनके विधायक पुत्र अभिजीत तथा पार्टी के एक अन्य सांसद और शिवसेना के मुखपत्र सामना के सम्पादक संजय राउत ने परोक्ष रूप से इस हमले का समर्थन भी किया। उन्होंने कहा कि शिव सैनिक महाराष्ट्र टाइम्स में प्रकाशित निराधार और अपुष्ट खबर से भड़के हुए थे। हालांकि, बाद में अभिजीत ने दावा किया कि हमला करने वाले पार्टी से सम्बद्ध नहीं थे और वे आम नागरिक हो सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस बुलाई गई। करीब 12 हमलावरों को हिरासत में लिया गया है।

Add comment

(1)मीडिया खबर-'खबरों की खबर' देश की पहली मीडिया वेबसाईट (हिंदी) है.साल 2008 के जून महीने में इसे लॉन्च किया गया था.यह देश की पहली द्विभाषीय (Bilingual)मीडिया वेबसाईट भी है.(2)यदि आप मीडिया खबर.कॉम को कोई सूचना या जानकारी देना चाहते हैं तो अपनी जानकारी mediakhabaronline@gmail.com पर भेजें.(4) कृपया कमेंट करने में मर्यादित भाषा का प्रयोग करे.(5)यदि मीडिया खबर की किसी रिपोर्ट से आपको शिकायत है तो आप अपनी शिकायत mediakhabaronline@gmail.com पर भेज सकते हैं. 24 घंटे के भीतर आपकी शिकायत पर कार्रवाई की जायेगी. लेकिन सिर्फ ईमेल से आयी हुई या लिखित शिकायतों पर ही विचार किया जाएगा.


Security code
Refresh

Get Mediakhabar news by Email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

SocialTwist Tell-a-Friend

Media Poll

*राजनीतिक खबरों के लिए किस चैनल को देखना आप सबसे ज्यादा पसंद करते हैं?

The site is best viewed in Google Chrome. Mozilla. For best performance use IE 8 or higher.