Latest Media News, Gossips, Events and Interviews

Send Your News & Views @ mediakhabaronline@gmail.com


<<MediaKhabar.Com<India's First Media Website(Hindi) and First Bilingual Media Website>Get MK News by Email>>


JUST IN >>>

next
prev

न्यूयार्क। स्वर्ण मंदिर पर टिप्पणी और सिख समुदाय का मजाक उड़ाने के लिए अमेरिकी टॉक शो होस्ट जे लिनो के खिलाफ एक भारतवंशी अमेरिकी ने कैलिफोर्निया की अदालत में मुकदमा दायर किया है। सिख समुदाय के रणदीप ढिल्लन ने लॉस एंजिलिस के कोर्ट में कहा है कि लिनो की टिप्पणी से सिख समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसमें सिखों के पवित्र स्थल स्वर्ण मंदिर को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

ढिल्लन ने कहा है कि 2007 में भी लिनो ने सिखों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके अलावा सिख अधिकार संगठन सिख्स फॉर जस्टिस ने संघीय एजेंसी से शिकायत कर लिनो और एनबीसी चैनल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दो फरवरी को संगठन न्यूयार्क में एनबीसी चैनल के मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर लिनो को बर्खास्त करने की मांग करेगा। 19 जनवरी को दिखाए गए इस शो को लेकर यहां के सिख समुदाय में भारी नाराजगी है। उन्होंने लिनो के खिलाफ ऑनलाइन अभियान शुरू किया है। उसके खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए फेसबुक पर एक पेज शुरू किया है। (स्रोत - लाइव हिन्दुस्तान)

Add comment

(1)मीडिया खबर-'खबरों की खबर' देश की पहली मीडिया वेबसाईट (हिंदी) है.साल 2008 के जून महीने में इसे लॉन्च किया गया था.यह देश की पहली द्विभाषीय (Bilingual)मीडिया वेबसाईट भी है.(2)यदि आप मीडिया खबर.कॉम को कोई सूचना या जानकारी देना चाहते हैं तो अपनी जानकारी mediakhabaronline@gmail.com पर भेजें.(4) कृपया कमेंट करने में मर्यादित भाषा का प्रयोग करे.(5)यदि मीडिया खबर की किसी रिपोर्ट से आपको शिकायत है तो आप अपनी शिकायत mediakhabaronline@gmail.com पर भेज सकते हैं. 24 घंटे के भीतर आपकी शिकायत पर कार्रवाई की जायेगी. लेकिन सिर्फ ईमेल से आयी हुई या लिखित शिकायतों पर ही विचार किया जाएगा.


Security code
Refresh

Get Mediakhabar news by Email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

SocialTwist Tell-a-Friend

Media Poll

*राजनीतिक खबरों के लिए किस चैनल को देखना आप सबसे ज्यादा पसंद करते हैं?

The site is best viewed in Google Chrome. Mozilla. For best performance use IE 8 or higher.