Latest Media News, Gossips, Events and Interviews
Send Your News & Views @ mediakhabaronline@gmail.com
इस्लामाबाद. पाकिस्तान में सूचना एवं प्रसारण विभाग से सम्बद्ध नेशनल असेम्बली की स्थाई समिति ने सिफारिश की है कि निजी टेलीविजन चैनलों पर किसी को भी देश के खिलाफ बोलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार समिति ने गुरुवार को यह सिफारिश की। समिति ने अपनी रपट में कहा कि 'पाकिस्तान बिखर जाएगा' जैसे शब्दों का प्रसारण नहीं किया जाना चाहिए। इस तरह की भाषा के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाई जानी चाहिए। सूचना एवं प्रसारण मंत्री फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि निजी चैनलों द्वारा प्रसारित की जाने वाली विषय-वस्तु की निगरानी के लिए प्रभावी तरीका विद्यमान है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में करीब 85 चैनल हैं।