Latest Media News, Gossips, Events and Interviews

Send Your News & Views @ mediakhabaronline@gmail.com


<<MediaKhabar.Com<India's First Media Website(Hindi) and First Bilingual Media Website>Get MK News by Email>>


JUST IN >>>

next
prev

harish khare नई दिल्ली (साई)। राजनैतिक और मीडिया की वीथिकाओं में प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार हरीश खरे की बिदाई के कारण खोजे जा रहे हैं। घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार में घिरे और अघोषित तौर पर भ्रष्टाचार के ईमानदार संरक्षक बन चुके वजीरे आजम को दो मर्तबा चुनिंदा संपादकों की टोली और समाचार चेनल्स से रूबरू करवाने वाले हरीश खरे की बिदाई के कारणों को लेकर कयास लगने आरंभ हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलतः अंग्रेजी मीडिया के प्रेमी हरीश खरे पर हिन्दी और क्षेत्रीय मीडिया की उपेक्षा के संगीन आरोप लगे थे। कांग्रेस के सत्ता और शक्ति के शीर्ष केंद्र 10 जनपथ (श्रीमति सोनिया गांधी का आवास) सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की राजमाता के संज्ञान में यह बात लाई गई थी कि हरीश खरे क्षेत्रीय भाषाई और हिन्दी के पत्रकारों को तरजीह नहीं दे रहे हैं।


सूत्रों ने बताया कि 10 जनपथ और प्रधानमंत्री आवास के बीच सामंजस्य के अभाव की खबरें सार्वजनिक होने से मीडिया में खबरें उछलने से पीएम का वैसे भी हरीश खरे से मोह भंग हो चुका था। इसके उपरांत जब हरीश खरे पर नकेल कसने के लिए उन्हें कहा गया कि वे पुलक चटर्जी को रिपोर्ट करेंगे, तब संभवतः हरीश खरे के अंदर का पत्रकार जागा और उन्होंने इसके लिए मना कर दिया।

उधर, पीएमओ के सूत्रों का कहना है कि हरीश खरे ने पुलक चटर्जी को रिपोर्ट करने से इंकार कर दिया था। हरीश खरे ने दो टूक कहा किया कि वे सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री को ही रिपोर्ट करने को तैयार हैं। फिर क्या था हरीश खरे के स्थान पर नए मीडिया सलाहकार की खोज आरंभ हो गई।

पीएम के मीडिया सलाहकार जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए आलोक मेहता, भारत भूषण, विनोद शर्मा, प्रणय राय के साथ ही साथ एक केंद्रीय मंत्री के प्रेस सचिव रहे पत्रकार के नामों पर विचार किया गया। कहा जा रहा है कि इन सभी ने भी पुलक चटर्जी को रिपोर्ट करने से साफ इंकार कर दिया।

Add comment

(1)मीडिया खबर-'खबरों की खबर' देश की पहली मीडिया वेबसाईट (हिंदी) है.साल 2008 के जून महीने में इसे लॉन्च किया गया था.यह देश की पहली द्विभाषीय (Bilingual)मीडिया वेबसाईट भी है.(2)यदि आप मीडिया खबर.कॉम को कोई सूचना या जानकारी देना चाहते हैं तो अपनी जानकारी mediakhabaronline@gmail.com पर भेजें.(4) कृपया कमेंट करने में मर्यादित भाषा का प्रयोग करे.(5)यदि मीडिया खबर की किसी रिपोर्ट से आपको शिकायत है तो आप अपनी शिकायत mediakhabaronline@gmail.com पर भेज सकते हैं. 24 घंटे के भीतर आपकी शिकायत पर कार्रवाई की जायेगी. लेकिन सिर्फ ईमेल से आयी हुई या लिखित शिकायतों पर ही विचार किया जाएगा.


Security code
Refresh

Get Mediakhabar news by Email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

SocialTwist Tell-a-Friend

Media Poll

*राजनीतिक खबरों के लिए किस चैनल को देखना आप सबसे ज्यादा पसंद करते हैं?

The site is best viewed in Google Chrome. Mozilla. For best performance use IE 8 or higher.