Latest Media News, Gossips, Events and Interviews
Send Your News & Views @ mediakhabaronline@gmail.com
तीसरे हफ्ते की टीआरपी में आजतक पहले की तरह नंबर एक पर तो है ही, साथ ही उसके कार्यक्रम भी परचम लहरा रहे हैं.
टैम के द्वारा जारी कार्यक्रमों की सूची में चोटी के पांच कार्यक्रमों में आजतक के चार कार्यक्रम शामिल है. पहले से लेकर चौथे नंबर तक आजतक के कार्यक्रम हैं, पांचवें स्थान पर स्टार न्यूज़ का कार्यक्रम ‘कौन बनेगा मुख्यमंत्री’ है.
खास बात है कि एक कार्यक्रम को छोड़कर आजतक के बाकी तीन कार्यक्रम हार्ड कोर न्यूज़ है.
पिछले हफ्ते भी आजतक के दो कार्यक्रम ‘रविवार 10 बजे’ और क्रिकेट पर आधारित कार्यक्रम ‘ऑस्ट्रेलिया में अग्निपरीक्षा’ टॉप5 में शामिल थे. इस तरह कार्यक्रमों के मामले में आजतक बाकी चैनलों को काफी पीछे छोड़ता जा रहा है.
इस हफ्ते आजतक के जो कार्यक्रम टॉप5 में रहे, वे इस तरह से है.
1.नॉन स्टॉप 100
2.9.00 बजे
3.विशेष
4.आप के तारे