India's First Bilingual Media Website
Contact Us 
ख़बरों में मीडिया खबर | 
Advertise with us | 
Photo Gallery | 
Video | 
About Us | 
English Edition | 
Home | 

चाटा मारने वाली पत्रकार की चैनल से छुट्टी | नेपाल में स्पेस टाईम नेटवर्क के हेड की हत्या | शालिनी बहल "व्हाट इज ऑन इंडिया" की चैनल हेड बनी | बीबीसी से सीनियर पत्रकार श्याम सुंदर का इस्तीफा, सहारा ज्वाइन करेंगे | चैनलों में भाषा की तमीज नहीं - मंजरी जोशी | पेड न्यूजःकितना घातक | मौर्य टीवी लॉन्च हुआ | उपेन्द्र राय उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित होंगे | एन.पी.सिंह बने अमर उजाला के एक्जीक्यूटिव एडिटर | आखिर क्यों मांगी एनडीटीवी इंडिया ने माफ़ी? | न्यूज़रूम में मंजू ने संजू को चाटा मारा | ज़ी न्यूज़ से युसूफ अंसारी का इस्तीफा | निशित शम्सी पहुंचे एनडीटीवी इंडिया | एस.पी को मैं इंस्टीट्यूशन मानता हूँ - दीपक चौरसिया | मृणाल पाण्डेय प्रसार भारती की चेयरपर्सन बनी | नमिता पाठक आजतक वापस लौटी | बीबीसी हिंदी के कार्यक्रमों में फेरबदल | जनसंदेश में एडिटर और मेकअप वालों के बीच तू-तू मैं -मैं | एंकर-रिपोर्टर की जुबान फिसलने के अजब-गजब फ़साने | आखिर स्टार न्यूज़ का एजेंडा क्या है? | टीआरपी टेलीविजन पत्रकारिता के लिए अभिशाप है - अजीत अंजुम | एनडीटीवी इंडिया से दिबांग रुखसत हुए
होम पेज
मीडिया हलचल
इंटरव्यू/संस्मरण
मीडिया संसार
मीडिया किट
टेलीविजन
एस.पी.सिंह की याद
मीडिया गासिप
सूचना के अधिकार कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला
- शिरीष खरे, 13-Jul-09

मुंबई। सूचना के अधिकार से जुड़े कार्यकर्ता सुरेश बंजन पर अज्ञात गुण्डों ने जानलेवा हमला किया। मुंबई के बाहर शायद ही कोई उन्हें जानता हो लेकिन मुंबई में वह लंबे समय से सूचना के अधिकार और झोपड़पट्टियों के लिए काम करते रहे हैं। उन्होंने विकास परियोजनाओं की आड़ में बिल्डरों के कई नाजायज धंधों को उजागर किया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने शहर के भू-माफिया से जुड़ी कई नई जानकारियों का पता-ठिकाना ढ़ूढ़ लिया था। यही वजह है कि उन पर हमले की आशंकाएं बढ़ रही थीं।

बीते शुक्रवार हुई इस घटना को अब दो दिन से ज्यादा गुजर गए हैं, इसके बावजूद मुंबई पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने में कोई उत्सुकता नहीं दिखायी है। दूसरी तरफ सुरेश बंजन गंभीर रुप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं।

इंदिरा नगर झोपड़पट्टी में रहने वाले सुरेश बंजन जब अपने 6 साल के बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद कार्यालय जा रहे थे कि पीछे से उनके सिर पर जोरदार हमला हुआ। इसके बाद हमलावरों ने उन्हें तब तक मारा जब तक कि वह बेहोश होकर सड़क पर गिर नहीं गए। जब आसपास की भीड़ जमा हाने लगी तो हमलावर वहां से भाग निकले। थोड़ी ही देर में पुलिस को खबर की गई और सुरेश बंजर को नजदीक के साईन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन दूसरी तरफ साईन पुलिस-स्टेशन के अधिकारियों ने 4 घण्टे तक एफआईआर दर्ज नहीं की। जब देखा कि मामला दबाया नहीं जा सकता तो इन अधिकारियों को एफआईआर लिखनी पड़ी।

सुरेश बंजन ‘घर बचाओ घर बनाओ आंदोलन’ के साथ जुड़कर मुंबई की झोपड़ियों को बचाने के लिए खुलकर मैदान में आ गए थे, इसीलिए वह शहर की मजबूत बिल्डर-लाबी के निशाने पर भी आ गए थे। पिछले महीने, मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेड ने एक शिकायत के संबंध में ऐनटाप हिल पुलिस स्टेशन को यह आदेश दिया था कि वह ’को-ओपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी कमेटी’ के भष्ट्र सदस्यों के खिलाफ एफआरआई दर्ज करे। इनके ऊपर झुग्गी बस्तियों के नाम पर धोखाधड़ी और जालसाजी करने के कई आरोप है। ऐसी ही एक और शिकायत में, सूचना के अधिकार का इस्तेमाल करके जानकारियां जमा की गई थीं। ‘महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड’ से मिली इन जानकारियों से मालूम हुआ कि एक परियोजना में बिल्डर ‘पर्यावरण प्रभाव आंकलन’ किए बगैर निर्माण कर रहा है। इन प्रकार की बातों से चिढ़कर बिल्डर और उनके दलालों ने कानूनी लड़ाईयों में उलझने की बजाय हिंसक हमलों से डराने की रणनीति अपनायी।

पिछले कई दिनों से उन्हें और उनकी पत्नी अभया पर भू-माफिया और उनके नेटवर्क में शामिल अधिकारियों के खिलाफ लड़ाई रोकने के लिए दबाव बढ़ाया जा रहा था। सामाजिक कार्यकताओं पर हमले या उत्पीड़न का यह कोई पहला मामला नहीं हैं, बल्कि यह भू-माफिया की लंबी रणनीति का हिस्सा है। कुछ महीनों में ही सुमित वजाले, आभा तंदेल और जामिया बी के साथ भी मारपीट और उत्पीड़न के मामले उजागर हुए हैं। इस दौरान पुलिस पर अपराधियों की ढ़ाल बनने के आरोप भी लगते रहे हैं। मण्डाला के 15 सामाजिक कार्यकर्ताओं पर तो हत्याओं के झूठे प्रकरण तक दायर कर लिये गए हैं। 2006 में महाराष्ट्र सरकार ने इनकी झुग्गियों को तोड डाला था।

दरअसल इन दिनों मुंबई की भू-माफिया ने एक रणनीति के तहत ‘ग्लोबल फायनेंसियल हब’ और ‘वल्र्ड क्लास सिटी’ जैसे शब्दों को हवा देना शुरू किया है। इस तरह से वह अब तरक्की का नाम लेकर खासकर झोपड़पट्टियों में रहने वालों के लोकत्रांतिक हकों को दबाना चाहते हैं। मुंबई जैसे महानगर में बिल्डरों के जोर पर नागरिकों के लोकत्रांतिक हकों को तो बेदखल किया ही जा रहा हैं, लेकिन इससे भी बुरा है उनकी सुरक्षा को लेकर यहां के कानून और व्यवस्था का चुपचाप तमाशा देखना।

संपर्क : shirish2410@gmail.com            ब्लॉग : www.crykedost.blogspot.com  

लेख को दर्जा दें
         
लेख का दर्जा(0 वोटों का औसत)
         

टिप्पणियां

टिप्पणी लिखें
नाम :   Note: Press (ctrl + \) to toggle to write hindi or vice versa.
ई-मेल :
आपकी टिप्पणी :