मुकेश कुमार,वरिष्ठ पत्रकारमुझे ठीक-ठीक पता नहीं कि आम आदमी पार्टी के कर्ता-धर्ताओं ने शपथ ग्रहण समारोह में काँग्रेस और ग़ैर भाजपा दलों को आमंत्रित किया या नहीं। मगर सूचना यही है कि उन्होंने उन मोदी को बाकायदा जाकर निमंत्रण दिया, जिन्होंने उन्हें नक्सली, बाज़ारू और जाने क्या-क्या कहा था, लेकिन दूसरे दलों से दूरी बनाए रखी है, उन्हें न न्योत कर। अगर ऐसा है तो ये आप की बहु प्रचारिित उदारता का परिचायक नहीं है और न ही वैकल्पिक राजनीति की शुरूआत का। इससे एक ग़लत संदेश भी जाता है कि आप राजनाथ सिंह और दूसरे बीजेपी नेताओं के तो गले लग रहे हैं लेकिन बाक़ी से परहेज़ कर रहे हैं इसलिए आपको बीजेपी की बी टीम क्यों न समझा जाए। आप नेताओं से इस बारे में स्पष्टीकरण अपेक्षित है। @fb
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
