विकास मिश्र
बाबा आसाराम कितने बड़े संत हैं, ये मैं नहीं जानता, कितने बड़े दुष्कर्मी हैं, इस पर भी कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन न्यूज चैनलों के लिए बाबा आसाराम भगवान के वरदान की तरह हैं। जिसने जो भी चलाया, कूटकर टीआरपी मिली। आसाराम बाहर थे तो भक्तों को आशीर्वाद देते थे, जेल में बंद हैं तो टीआरपी दे रहे हैं। अब टीवी पर उनकी खबरें उनके भक्त देख रहे हैं या फिर वो जो उनके जेल जाने से खुश हैं, इसका जवाब तो ऊपर वाला जाने, लेकिन चैनलों के लिए बाबा आसाराम एंड फैमिली तो टीआरपी की फैक्ट्री साबित हो रही है। बाबा आसाराम की खबरों के बलबूते एक चैनल तो दसवें नंबर से चलते हुए अब पांचवें नंबर पर पहुंच गया है और चौथे नंबर के चैनल को धक्का मारने की कगार पर पहुंच गया है। सारी खबरें पस्त पड़ी हैं, तमाम खबरें न्यूज शतक, न्यूज 100 और टिकर की मौत मर रही हैं, छाए हुए हैं बस आसाराम, नारायण स्वामी और उनकी फैमिली।
सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया, इस खबर से लाखों क्रिकेट प्रेमी दुखी होंगे, लेकिन जेल में बंद एक शख्स और पुलिस की गिरफ्तारी से बचने की कोशिशों में जुटा उसका बेटा .. ये दोनों बड़ी राहत की सांस ले रहे होंगे। जी हां आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं। चैनलों का ध्यान अब पूरी तरह सचिन पर होगा, तमाम शो, तमाम स्पेशल अब सचिन पर होंगे। आसाराम से मीडिया का फोकस हटेगा तो बाबा को बहुत कुछ मैनेज करने में आसानी होगी। यानी आसाराम के काम आएगा सचिन का ये 'मास्टर स्ट्रोक'।
(विकास मिश्र के फेसबुक वॉल से)