ख़बरों के मुताबिक एंकर अभिसार शर्मा अब ज़ी न्यूज़ का हिस्सा बनने जा रहे हैं. कुछ दिन पहले ही अचानक से उनकी आजतक से विदाई हो गयी थी. आजतक के डिपुटी एडिटर पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद यह अफवाह फैली कि वे इंडिया न्यूज़ ज्वाइन कर सकते हैं.
लेकिन अब जो खबर आ रही है उसके मुताबिक अभिसार ज़ी न्यूज़ को ज्वाइन करेंगे. हालाँकि खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पायी.
अभिसार को यहाँ क्या पद मिलेगा, इस बारे में भी जानकारी नहीं मिल पायी है. वैसे उनकी ज़ी न्यूज़ में ये दूसरी पारी है.
ज़ी न्यूज़ से पुण्य प्रसून बाजपेयी के जाने के बाद एक स्थान वैसे भी रिक्त था जिसकी कुछ हद तक भरपायी अभिसार के जाने से होगी.
लेकिन अजब स्थिति है. ज़ी न्यूज़ के पुण्य प्रसून आजतक गए और आजतक के अभिसार शर्मा ज़ी न्यूज़ जा रहे हैं. ऐसा लगता है मीडिया संस्थानों के बीच ‘एक्सचेंज फॉर एंकर’ प्रोग्राम चल रहा है.
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
