विकास मिश्र
रजत शर्मा ने आपकी अदालत में नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा था कि -अबकी बार मोदी सरकार.. और पार्टी के तमाम नारे, स्लोगन, प्रचार के लिए किसी विदेशी एजेंसी को करोड़ों रुपये दिए गए हैं। बहरहाल मुझे इंटरव्यू पर कुछ नहीं कहना, लेकिन बताना चाहता हूं कि 'अबकी बार मोदी सरकार' का नारा बीजेपी ने आजतक न्यूज चैनल से उठाया है।
25 जनवरी को हमने सर्वे के आधार पर प्रोग्राम बनाया था और नाम रखा था-अबकी बार मोदी सरकार..? करीब महीने भर बाद बीजेपी ने यही स्लोगन उठा लिया, सिर्फ प्रश्नवाचक चिह्न हटा दिया और पार्टी का अंब्रैला नारा बना दिया।
ये शो मैंने बनाया था, नाम भी मेरा ही दिया था। प्रमाण के तौर पर उस शो की तस्वीर भी दे रहा हूं। अब तमाम साथी कह रहे हैं कि बीजेपी पर रायल्टी का दावा ठोंक दूं..। (आखिरी लाइन को कृपया मजाक में ही लें...)
(स्रोत-एफबी)Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
