आदित्य श्रीवास्तव ने एबीपी न्यूज से इस्तीफा दे दिया है। आदित्य श्रीवास्तव ने डीडी न्यूज के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। आदित्य ने एंकर कम कॉरसपॉन्डेंट के पद पर डीडी न्यूज ज्वॉइन किया है। मात्र 18 साल की उम्र में भोपाल के सिटी चैनल सी न्यूज से बतौर एंकर अपने पत्रकारिता करियर कि शुरुआत करने वाले आदित्य श्रीवास्तव एबीपी न्यूज से पहले जी न्यूज और मप्र-छग के कई रीजनल चैनलों में बतौर एंकर रिपोर्टर काम कर चुके हैं। 25 साल की उम्र में 7 साल का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रखने वाले आदित्य श्रीवास्तव को कई संस्थाओं की और से उत्कृष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मान भी मिल चुके हैं।
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
