विनीत कुमार
एबीपी न्यूज़ पर वाया अभिसार शर्मा प्रधानमंत्री भाषण को लेकर नंबर देने के नाम पर बेशर्मी अपने चरम पर है. पैनालिस्ट से अभिसार ज़बरदस्ती नंबर देने कह रह रहे हैं और यही ज़बरदस्ती दिबांग के साथ ये कहते हुये की कि ऐसा नहीं चलेगा- आपको नंबर देने होंगें..वो मना करते रहे लेकिन अभिसार की ज़बरदस्ती ज़ारी रही..
लिहाजा दिबांग ने कहा 10 में से 11 और इतना कहने के साथ ही स्क्रीन पर फ़्लैश होने लग गया- दिबांग 10 में से 10..अभिसार ने भी उसे दुहराना शुरू कर दिया.
आँख के सामने चैनल ने ये फर्जीगिरी की और वो भी दिबांग जैसे ऐसे पैनेलिस्ट की बात को लेकर जो खुद भी एक ज़माने में स्टार एंकर रहा है..आप सोचिये कि पीठ पीछे किसी बात को चैनल कैसे तोड़-मरोड़कर पेश करते होंगें.
(स्रोत-एफबी)Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
