विनीत कुमारन्यूज़ चैनलों की दलिदर मानसिकता टीवी स्क्रीन पर गोबरछत्ते की तरह तैर रही है..जितना वो मोदीमय होकर खबर दिखा रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा पल-पल ये बता रहे हैं कि न्यूयार्क से लाइव हैं..क्या ये चैनल विदेश की खबर रेगुलर बेसिस पर कर रहे होते तो ये घसीटा मारने की ज़रूरत पड़ती.. अजय कुमार जैसे अनुभवी मीडियाकर्मी-एंकर ऐसे चीख रहे हैं जैसे कि इंटर्नशिप करने आये हों..आजतक के कभी गंभीर एंकर माने जानेवाले इस अजय कुमार की फूहड़ बयानबाजी अपने चरम पर है..वैसे न्यूयार्क में मोदी का नहीं, हिंदी फिल्मों के पॉपुलर गानों का डंका बज रहा है..
(स्रोत-एफबी)M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
