प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए तो न्यूज़ चैनलों पर बहस छिड़ गयी कि हाथ तो मिलेंगे, क्या दिल मिलेंगे? न्यूज़24 पर ऐसी ही एक डिबेट हुई. डिबेट की खास बात रही कि न्यूज़24 के इस डिबेट में पाकिस्तानी चैनल दुनिया टीवी ने भी हिस्सा लिया. दोनों चैनलों के स्टूडियो में एंकरों के अलावा एक्सपर्ट बैठे थे. न्यूज़24 की तरफ से अजीत अंजुम और दुनिया टीवी की तरफ से उसके एंकर कामरान शाहिद कमान संभाल रहे थे. बहस की शुरुआत ही गर्मागर्म हुई जब पाकिस्तान के एंकर कामरान शाहिद नरेंद्र मोदी को लेकर कुछ टिप्पणी कर रहे थे तब अजीत अंजुम ने टोका. इसपर कामरान शाहिद बहस करने लग गए. फिर भी जब अजीत अंजुम को चुप न करा सके तो कहा कि बड़ी कंट्री का हौसला दिखाइए. हमारी बात भी सुन लीजिए. देखिए पूरा वीडियो :
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
