इंडिया टीवी के मैनेजिंग एडिटर अजीत अंजुम अपनी दरियादिली और स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते हैं. किसी को अच्छा लगे या बुरा अपनी प्रतिक्रिया देने से वे पीछे नहीं हटते.
कुछ दिन पहले जब उन्हें श्वेता सिंह द्वारा अमिताभ बच्चन का लिया इंटरव्यू पसंद नहीं आया तो उन्होंने ट्विटर पर साफ़-साफ़ लिखा कि श्वेता सिंह को और अधिक तैयारी के साथ इंटरव्यू लेना चाहिए था.
इसी तरह से वे डेस्क के लोगों से लेकर टीवी एंकर और रिपोर्टरों तक की तारीफ़ समय-समय पर करते रहते हैं. अबकी बार उन्होंने एनडीटीवी के प्रख्यात टीवी एंकर रवीश कुमार की तारीफ की है और उनके इंटरव्यू की भूरी-भूरी प्रशंसा की है.
दरअसल रवीश कुमार ने किरण बेदी का इंटरव्यू लिया था जिसे कल प्राइम टाइम में प्रसारित किया गया. बाद में इंटरव्यू की इतनी तारीफ़ हुई कि आज ये ट्विटर पर भी टॉप ट्रेंड करने लग गया. अजीत अंजुम लिखते हैं -
रवीश ने किरन बेदी को जिस ढंग से कवर किया और जो सवाल पूछे , कमाल का था .
किरन बेदी रवीश के सवालों से अहसज होकर दायें -बायें होकर भागती रहीं ,रवीश सवाल दागते रहे -वाक़ई मज़ा आ गया
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
