[caption id="attachment_13075" align="alignright" width="200"]
अंबिकानंद सहाय, वरिष्ठ पत्रकार[/caption]
वरिष्ठ पत्रकार अंबिकानंद सहाय ने मध्यप्रदेश से छपने वाले स्टार समाचार के ग्रुप एडिटर के तौर पर भोपाल में कमान संभाल ली है। चार साल पुराने स्टार समाचार अखबार का नया संस्करण भोपाल से हाल ही में शुरू हो चुका है। इसके पहले यह अखबार रीवा से छप रहा था।
स्टार समाचार अखबार के नीति निर्धारण और प्रसार आदि से जुड़े तमाम मसले सहाय जी के मार्गदर्शन में क्रियान्वित होंगे। इसके पहले अंबिकानंद सहाय आजाद न्यूज चैनल में न्यूज डायरेक्टर थे। इस साल के अंत तक विभिन्न जगहों से स्टार समाचार के पांच संस्करण लाने की योजना है।
1972 में अंग्रेजी अखबार स्टेट्समैन से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत करने वाले अंबिकानंद सहाय का नाम देश के जाने-माने पत्रकारों में शुमार है।
स्टेट्समैन के अलावा सहाय जी ने टाइम्स ऑफ इंडिया और सहारा में वरिष्ठतम पदों पर अपनी सेवाएं दीं। भोपाल के पत्रकारिता जगत ने भोपाल में सहाय जी की मौजूदगी को क्षेत्रीय अखबारी पत्रकारिता के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
अंबिकानंद सहाय, वरिष्ठ पत्रकार[/caption]
वरिष्ठ पत्रकार अंबिकानंद सहाय ने मध्यप्रदेश से छपने वाले स्टार समाचार के ग्रुप एडिटर के तौर पर भोपाल में कमान संभाल ली है। चार साल पुराने स्टार समाचार अखबार का नया संस्करण भोपाल से हाल ही में शुरू हो चुका है। इसके पहले यह अखबार रीवा से छप रहा था।
स्टार समाचार अखबार के नीति निर्धारण और प्रसार आदि से जुड़े तमाम मसले सहाय जी के मार्गदर्शन में क्रियान्वित होंगे। इसके पहले अंबिकानंद सहाय आजाद न्यूज चैनल में न्यूज डायरेक्टर थे। इस साल के अंत तक विभिन्न जगहों से स्टार समाचार के पांच संस्करण लाने की योजना है।
1972 में अंग्रेजी अखबार स्टेट्समैन से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत करने वाले अंबिकानंद सहाय का नाम देश के जाने-माने पत्रकारों में शुमार है।
स्टेट्समैन के अलावा सहाय जी ने टाइम्स ऑफ इंडिया और सहारा में वरिष्ठतम पदों पर अपनी सेवाएं दीं। भोपाल के पत्रकारिता जगत ने भोपाल में सहाय जी की मौजूदगी को क्षेत्रीय अखबारी पत्रकारिता के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है।M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar