आजतक के एजेंडे में अमिताभ बच्चन[/caption]
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का मानना है कि यदि आप सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो आपको आलोचनाओं को भी बर्दाश्त करना होगा. उन्होंने कहा कि यदि आप सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं तो फिर आपको नकारात्मक बातें सुनने और निशाना बनने के लिए तैयार रहना चाहिए.
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन स्वयं सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म फेसबुक और ट्विटर पर काफी अधिक सक्रिय रहते हैं और उनके फौलोवर की संख्या काफी अधिक है.
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उन्हें आये दिन सोशल मीडिया पर आलोचनाओं और नकरात्मक बातों से रूबरू होना पड़ता है.लेकिन अब इन सब की आदत हो गयी है और इसमें आनंद भी आने लगा है.Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
