नई दिल्ली.18 जनवरी. अमरेन्द्र कुमार आर्य ने लोकमत समाचार से इस्तीफा देकर फारवर्ड प्रेस को ज्वाईन कर लिया है. अमरेन्द्र कुमार आर्य पहले लोकमत समाचार के जलगांव संस्करण में सब एडिटर के तौर पर नियुक्त थे. अब वे फारवर्ड प्रेस के हरियाणा ब्यूरो प्रमुख के रुप में नियुक्त हुए है.
फारवर्ड प्रेस ने हरियाणा के हिसार में ब्यूरो कार्यालय शुरू किया है. इससे पहले अमरेन्द्र कुमार आर्य राष्ट्रीय सहारा, प्रभात खबर, जागृति टाईम्स और दैनिक हिन्दूस्तान में रिपोर्टर के तौर पर कार्य कर चुके है.
गौरतलब है कि फारवर्ड प्रेस सामाजिक न्याय पर आधारित नई दिल्ली से प्रकाशित राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओँ में निकलने वाली मासिक पत्रिका है.
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
