
पटना. मीडिया इंडस्ट्री में ये चलन चल पड़ा है कि कभी भी कटौती करनी हो तो पत्रकारों की जेब पर ही डाका डालो और उनकी सैलरी ही रोक दो. आर्यन टीवी में आजकल ऐसा ही हो रहा है. पाटलिपुत्र ग्रुप ऑफ कंपनीज के बिहार पर केंद्रित चैनल ‘आर्यन टीवी’ में पिछले दो माह से कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली है. दिसम्बर 2012 और जनवरी माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है. दूसरी तरफ यही ग्रुप एक होटल patliputraexotica खोल रहा है. स्पष्ट है कि इन्हें पत्रकारों की फ़िक्र नहीं. वे मरे या जियें. हालात और खराब हो गए जब आज सुबह से LIVE नहीं जा रहा था क्योंकि लीज लाईन डाउन हो गया था. हालाँकि दस बजे के बाद से फिर सब सामान्य हो गया और लाइव जाने लगा. लेकिन ये आए दिन की समस्या है.
दरअसल 4 जुलाई 2012 को एच आर निशा रतनाकर के नोटीस के द्वारा सी.एल बंद किया गया और कहा गया की दिसम्बर माह की सैलरी में जोड़ कर दिया जाएगा लेकिन वह अब नहीं दिया जा रहा है.
आर्यन टीवी की हालत का अंदाज़ा इसी बात से लगा सकते हैं कि पीएफ और ई.एस.आई तो काटा जाता है लेकिन सालों गुजर गए आज तक किसी को भी पी.एफ खाता न. नहीं दिया गया. पता नहीं वो पैसा कहां जा रहा है और ना ही ESI की किसी भी कर्मचारी को सुविधा दी जा रही है (पता नहीं पी.एफ अधिकारी क्या पी कर सोए है?).
छुट्टी का भी बुरा हाल है. क्या केन्द्र, क्या राज्य सरकार की छुट्टियाँ? कुछ भी नहीं दिया जाता. ईद बकरीद हो या मजदूर दिवस छुट्टी नहीं. बिहार सरकार के मंत्री जनार्दन सिंह और नीतिश कुमार न जाने कैसा सुशासन दे रहे हैं कि LTD कम्पनी नियमों की ताक पर ऱख कर कार्य कर रहे हैं ( कर्मचारियों की हाजरी को चेक किया जा सकता है).
कर्मचारियों की हालत काफी खराब हो चुकी है. एक ऐंकर को एच.आर यह कह गए कि दो टके की ऐंकर तुम्हारी औकात क्या है? इससे एच.आर. के पावर का अंदाजा लगा सकते हैं. वैसे उस ऐंकर ने अब आना छोड़ दिया है . यानी आर्यन टीवी में दुर्व्यवस्था का आलम है और हालात बद – से – बदतर होते जा रहे हैं.
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
