कुमार प्रवीणअलीगढ़ में नरेन्द्र मोदी की चुनावी जनसभा को कवर करने पहुंची बीबीसी न्यूज की यूनिट पर जान की बन आई। जनसभा में जैसे ही नरेन्द्र मोदी मंच पर संबोधन के लिये पहुंचे बीबीसी न्यूज की दो महिला पत्रकार भीड में घिर गयी। हजारों की भीड में घिरी पत्रकार पर मोदी की नजर पडी तो एक महिला रिपोर्टर को सुरक्षा घेरा के अन्दर कर लिया लेकिन दूसरी सहयोगी महिला पत्रकार भीड में गुम हो गयी। मोदी का भाषण खत्म हो गया, लेकिन रिपोर्टर नही मिली। घंटो पुलिस ने भी पत्रकार को तलाशा, लेकिन कामयाबी नही मिली। आखिरकार बीबीसी की पत्रकार मंच पर पहुंच गयी। मंच से भाजपाईयों को महिला पत्रकार को सकुशल मंच तक पहुचाने की अपील करनी पडी। बाद में काफी देर बाद पत्रकार को मंच तक लाया गया, तब जाकर बीबीसी यूनिट ने राहत की सांस ली। (कुमार प्रवीण की रिपोर्ट)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
