अख़बारों को ऐसे पढ़ें या फिर न पढ़ें!
अमर उजाला यूपी में दूसरा सबसे ज़्यादा बिकने वाला अखबार है। जागरण के मुकाबले संतुलित है। आज दिल्ली दफ्तर में उसका नोएडा संस्करण देख रहा हूँ, जहाँ कल वोट पड़ेंगे।
इस अखबार में आज चुनाव से संबंधित कुल 26 तस्वीरें हैं। इनमें पार्टियों का हिसाब यह है:
बीजेपी - 15
सपा+कांग्रेस - 8
बीएसपी - 2
आरएलडी - 1
एक कॉलम से बड़ी 6 तस्वीरें हैं। सभी बीजेपी की हैं।
पहले पेज पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का इंटरव्यू है कि "जाटों के लिए बीजेपी से बेहतर विकल्प नहीं"
प्रेस कौंसिल और चुनाव आयोग दोनों को जाटों वाली ख़बर का संज्ञान लेना चाहिए।
मतदान से एक दिन पहले एक संतुलित अखबार का यह हाल है।
(वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मंडल के फेसबुक वॉल से साभार)M
Media Khabar
