अभय सिंह,राजनीतिक विश्लेषक-बीजेपी से राज्यसभा सांसद के पद का त्याग कर कांग्रेस में बड़ी उम्मीद से आए महत्वाकांक्षी सिद्धू को डिप्टी सीएम पद भी नही नसीब हुआ ।अमरिंदर सिंह ने सारे अहम विभाग अपने पास रखकर उन्हें सरकार में साधारण दर्जे का मंत्री बनाकर उनकी सही जगह दिखा दी । बस अब इन्तजार करना होगा की ऊँचे ख्वाब पाले सिद्धू का अमरिंदर सिंह से टकराव की स्थिति कब आती है।बीजेपी ,आप से डील नहीं हो पाने और अब कांग्रेस में भी उचित सम्मान ना मिलने से आहत सिद्धू को अब पुराने दिन याद आने लगे हैं। बेहतर ये होता की दूसरी पार्टियों से डील करने की बजाय सिद्धू पंजाब में खुद की जमीन तैयार करते जो उनके भविष्य के लिए अधिक मुफीद होगा।
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
