'डॉट कॉम' की दुनिया से 'डॉट इन' तक सफलता की छलांग लगाने वाले कूपन मामू ने भारत में लोगों को ऑन लाईन शापिंग की बारीकियां सिखाने की मुहिम चलाई है । चार भागों में विभाजित इस श्रंखला को कूपन मामू ऑन लाईन शॉपिंग ट्यूटोरियल (COST) का नाम दिया जाएगा, जिसकी जानकारी कम्पनी की आधिकारिक वेबसाईट पर दी जाएगी।
कूपन मामू के शीर्षस्थ अधिकारी शाहिद अली ने बताया कि एक महीने के अंदर-अंदर शुरु होने वाली ये वेबसाईट अपने उपयोगकर्ताओं को ऑन लॉइन शॉपिंग और उससे जुड़ी बचत करने के तरीक़ों के बारे में समझाएगी । इतना ही नही, ये लोगों को मार्केटिंग के नए तरीके और पर्याप्त साधनों में ज़्यादा से लाभ लेने के उपायों से भी अवगत कराएगी। उन ट्यूटोरियल में दी गई पूरी जानकारी ऑन लाईन शॉपिंग से सम्बंधित ही होगी, जिससे भारत में नई मानी जाने वाली ऑन लाईन शॉपिंग को बढ़ावा मिलेगा । शाहिद ने ये भी बताया कि बिक्री को बढ़ाने के लिए ई-कॉमर्स पोर्टल्स की भी मदद भी की जाएगी ।
कूपन मामू की टीम हमेशा ही अपने उपयोगकर्ताओं की सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहा है, इसी दिशा में कूपन मामू अपने कूपन और कोड के नीचे स्टोर की जानकारी देता है ।
शाहिद अली कहते हैं कि किसी भी स्टोर से खरीदारी करने से पहले कूपन्स के इस्तमाल से पहले इन जानकारियों को भली भांति देख लेना बेहतर है । कूपन मामू की बेहतरीन और विशेषज्ञों से लैस टीम इंटरनेट की दुनिया में कुछ और नए प्रोडक्ट्स लेकर आने की तैयारी में है । टीम के अहम सदस्यों ने बातचीत के दौरान ये खुलासा किया कि अपनी मुख्यधारा से बिना हटे, ज़्यादा आधुनिक तकनीक के साथ कूपन मामू जल्द ही पर्फार्मेंस मार्केटिंग में भी हाथ आज़माएगी ।
कूपन मामू के मुताबिक आने वाले समय में उन्हे ट्यूटोरियल भाग पर विशेष ध्यान देना है क्योंकि लोगों की उम्मीदें उनसे काफी बढ़ गई हैं, ये कम्पंनी के लिए एक अनुकूल समय है ।
