रांची वनडे मैच के टिकट पश्चिमी सिंहभूम जिले के मीडियाकर्मियों को बांटे गए। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से ये टिकट मीडियाकर्मियों को मुफ्त उपलब्ध कराए गए।
लेकिन पर्दे के पीछे एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने एक गेम प्लान तय कर कुछ मीडियाकर्मियों के टिकटों की कालाबाजारी कर मोटी रकम कमा ली।
एसोसिएशन के इस पदाधिकारी ने कुछ मीडियाकर्मियों ( जायदातर इलेक्ट्रोनिक मिडिया ) के टिकटों पर अपनी नजरें टेढ़ी कर ली और इस कृत्य को अंजाम दिया। इन टिकटों को 3-3 हजार रूपए में बेचा गया है।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के इस कारनामे से जिले के मिडियाकर्मियों में काफी रोष है .
(एक पत्रकार, चाईबासा )
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
