कल मकर संक्रांति हैं. हिंदू मान्यता के हिसाब से कल से सारे शुभ कार्य शुरू होंगे. आम जन के साथ – साथ पत्रकार भी इस धारणा से अलग नहीं हैं.
टेलीविजन के कई दिग्गज पत्रकार नए काम को शुरू करने के लिए मकर संक्रांति की बाट जोह रहे हैं. उनका इंतजार कल खत्म होगा और वे अपने नए काम को शुरू कर पायेंगे.
इसी संदर्भ में इंडिया न्यूज़ में कल एक बड़ी एंट्री होगी. टेलीविजन न्यूज़ के सितारे दीपक चौरसिया अब इंडिया न्यूज़ के न्यूज़रूम में चमकेंगे.
कल उनकी ज्वाइनिंग एडिटर-इन-चीफ के पद पर होगी. ज्वाइनिंग की ये तिथि पहले से सुनिश्चित थी. उनके साथ कल, परसों या आगामी हफ्ते के किसी भी दिन महुआ न्यूज़ के राणा यशवंत और आपतकाल की घोषणा कर चुके पुण्य प्रसून बाजपेयी भी ज्वाइन करेंगे.
यानी दही – चूड़ा खाकर इंडिया न्यूज़ का जतरा बनायेंगे दीपक चौरसिया, पुण्य प्रसून बाजपेयी और राणा यशवंत. लेकिन देखते हैं कि ये जतरा इंडिया न्यूज़ के कबाड़ख़ाने को कितना न्यूज़ट्रैक पर लाता है और ये तिकड़ी कितने दिन तक जमती है?
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
