नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को लोकसभा चुनाव में भारी जीत हासिल हुई है. सभी चैनलों की ब्रेकिंग न्यूज़ आज यही है. लेकिन ईटीवी जैसे कुछ चैनल ऐसे भी हैं जो खबर चलाने के साथ-साथ चमचागिरी करने में भी लग गए हैं. ईटीवी ने आज चमचई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए नरेंद्र मोदी को ऑनस्क्रीन लिखकर बधाई दी और इसके संपादक जगदीश चंद्र बधाई देने गुजरात तक पहुँच गए. ताज्जुब है कि अपने संपादक के अहमदाबाद पहुँचने और नरेंद्र मोदी से मिलने की खबर को ईटीवी पर ब्रेकिंग न्यूज़ के तौर पर चलाया गया. इससे भी जी नहीं भरा तो ये भी लिखा कि – ईटीवी इंटरव्यू और कवरेज से बेहद खुश थे मोदी. कहीं देखी है ऐसी चमचागिरी. नहीं देखी तो ईटीवी देखिए. ये रही चमचागिरी की तस्वीरें :
