अभिषेक श्रीवास्तवकांग्रेस के कारोबारी नेता नवीन जिंदल का फोकस चैनल अद्भुत और मौलिक किस्म का चैनल है। जब भी गलती से रिमोट का बटन दबते-दबते फोकस होता है, या तो नवीन जिंदल की बाइट चल रही होती है या फिर उनके झंडे आदि का कोई ऐंकर प्रचार कर रहा होता है। कल तो गजब तमाशा हुआ जब शाम को अचानक फोकस की स्क्रीन पर ''बाऊजी'' लिखा दिखा। नीचे एक मरहूम बुजुर्ग की माला धारण किए हुए तस्वीर लगी थी। बेहूदा ऐंकर ''उनके मन में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी थी'' टाइप शैली में स्मृतिशेष बांच रहा था। ये ओ.पी. जिंदल थे, जिनकी कंपनी का विवादित इनसिनरेटर संयंत्र दिल्ली के ओखलावासियों के खून में टीबी-कैंसर घोल रहा है। भाई, आपके फैमिली अलबम में किसी की क्या दिलचस्पी हो सकती है? और इस चैनल के वरिष्ठ-गरिष्ठ संपादकगण क्या न्यूनतम शर्म भी घोल कर पी गए हैं? (स्रोत-एफबी)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
