पंकज श्रीवास्तववाम छात्र संगठनों की जेएनयू में जीत कोई अनोखी बात नहीं है, लेकिन इस बार उन्होंने सिर्फ विरोधियों को नहीं हराया, उस युद्धोन्मादी, सांप्रदायिक और फ़ासिस्ट मीडिया को भी हराया है जो फर्ज़ी वीडियो का बम बनाकर राजसत्ता की तोपों में डाल रहा था। उन्होंने जेएनयू को 'देशद्रोही' बताने के लिए अहर्निश अभियान चलाया, पूरे देश में जेएनयू के प्रति घृणा पैदा करने की कोशिश की, लेकिन जेएनयू के छात्रों ने बता दिया कि देश किसी न्यूज़रूम के हाहाकारी, आग लगाऊ दानव का बँधुआ नहीं है, वे ख़ुद देश हैं- वी द पीपुल। बधाई कॉमरेडों ! देश के विराट शोक को शक्ति में बदलने के लिए। तुम असल देशभक्त हो जो कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की तक़लीफ़ों से विचलित होकर लुटियन दिल्ली में तूफ़ान मचा देते हो। देश की वास्तविक एकता का रास्ता यही है कि छहों दिशाओं में पसरे दु:खों के बीच पुल बाँधे जायें..बधाई ! @fb
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
