पंजाब केसरी में बतौर रिपोर्टर डेढ़ साल काम करने के बाद खेमराज वर्मा ने नवभारत टाइम्स ज्वाइन कर लिया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी पंजाब केसरी से ट्रेनी के रूप में की। बीएससी की पढाई डॉक्टर राम मनोहर लोहिया यूनिवर्सिटी से करने के बाद पत्रकारिता में भविष्य बनाने के लिए राजधानी का रुख किया। हालांकि शुरू में अंग्रेजी में दक्षता कम होने से थोड़ी परेशानी हुई थी लेकिन अपनी लगन और मेहनत के कारण भारतीय विद्या भवन से हिंदी जर्नलिज्म में एडमिशन मिल गया। ये ही जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बना और पत्रकार बनने का ख्वाब हकीकत में तब्दील हो गया।
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
