झारखण्ड, पतरातू, के रहने वाले कुमार निशान्त ने अपनी आवाज़ से कुमार ने पिछले 10 वर्षों से ऑडियो - विज़ुअल जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। रेडियो जगत से रेडियो जॉकी बनकर अपने करियर की शुरुवात करने के बाद कुमार ने टेलीविज़न जगत के साथ साथ कई प्रोडक्शन हाउसेज़ के साथ काम किया। जिसमे साउथ फिल्म की हिंदी भाषा में डबिंग, हिंदी एवं अंग्रेजी विज्ञापन, डॉक्यूमेंट्री, फिल्मों के प्रोमो, डिस्कवरी चैनल, नेशनल जियोग्राफिक चैनल, हिस्ट्री चैनल, न्यूज़ चैनल्स के लिए अपनी आवाज़ दी । ऑडियो एवं विज़ुअल जगत में अपने सराहनीय कार्यों के लिए कई अवार्ड्स से सम्मानित भी हुए। वर्तमान में कुमार एक राष्ट्रीय रेडियो में प्रोग्रामिंग डिरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
शुरुवाती दिनों से ही कुमार को लिखने का शौख था और इन्होंने कई कवितायेँ, शायरी, और गीत भी लिखे। कुमार ने अपनी लेखनी कभी छोड़ी नहीं और और सभी कार्यों के साथ इसे भी जारी रखा।
कुमार ने पहली बार अपनी लिखी रोमांटिक शायरी "तेरे बिना" को ख़ुद की आवाज़ में 24 मार्च को youtube.com और अपने facebook पेज kumartheshayar पर लॉन्च किया (https://youtu.be/chnTlELndIU ) । कुमार की लिखी शायरी को आज का युवा काफी पसंद कर रहा है। हिंदी भाषा में लिखने के साथ साथ कुमार को भोजपुरी फिल्मों के लिए भी गीत लिखने का प्रस्ताव मिला है। कुमार को अपने लिखे गीतों के लिए नए सिंगर्स की भी तलाश है जिनकी आवाज़ में वो अपने गीतों को रिलीज़ करेंगे।
कुमार ने अपनी लिखी शायरी को ख़ुद की आवाज़ के साथ एक अलग अंदाज में पेश किया है। आप भी इस रोमांटिक म्यूज़िकल ट्रैक को एक बार जरूर सुनें।
M
