गॉसिपखबर लाइव इंडिया से ....... चैनल पर नये लोगो की कृपा इतनी बरस रही हैं कि चैनल TRP की लिस्ट से ही बाहर हो गया हैं .....लेकिन सपनें और बाते और दांवे और बैठकों का दौर तो ऐसा कि नंबर वन चैनल वाले भी हिल जाए .....शरमा जाए...... लाइव इंडिया का ऑफिस नोएडा जाने की तैयारी में है .....राय मशविरा रोजाना जारी हैं....कुछ लोग पैसा बनाने के रास्तों पर जी जान से जुटे हैं ..... मालिकों को विश्वास मे लेने की कोशिश जारी है .... एक संपादक महोदय चाहते है कि उनकी मर्जी के मुताबिक नियुक्तियां की जाए ... इसलिए पुराने काबिल लोगों को भी परेशान करने की प्रक्रिया पूरी शिद्दत से जारी हैं.....M फैक्टर अपने आप को चैनल का सबसे सक्रिय चेहरा बनाने की कोशिश में लगा हैं.....फिर चाहें बैसिर पैर की खबरों को भी डेस्क पर लादने की बात हीं क्यों न हो .... असाइनमेंट में बैठी मोहतरमा जिसका ज्ञान जगजाहिर हैं .....संपादक महोदय की दया पर आगे बढ रहीं मोहतरमा अब एंकरिंग भी करने लगी है ... फंबल इतने कि अल्लाह मालिक.......सामान्य जानकारी का तो जिक्र ही छोडिए .... स्क्रीन पर इन मोहतरमा को देख लोग टीवी पर चैनल बदलना पंसद करते हैं ..... ऐसा फीड बैक मैनेजमेंट को मिला हैं .... धीरे धीरे सबूत एकत्र हो रहें है ... धमाका नोएडा जाने तक हो जायेगा .....धुआं बिना किसी वजह के तो उठेगा नहीं ..... जानकारी ये भी मिली है कि कुछ लोगों को जल्द लिफाफा थमाया जा सकता है लेकिन नाम अभी कन्फर्म नहीं हो सके हैं.....चैनल में ये ऐसे प्राणी हैं जो बातें तो बडी-बडी करते हैं लेकिन इनकी हालत बद -से- बदतर होती जा रहीं है ...... माना जा रहा हैं कि कुर्सी बचाने के लिए ये लोग भी पूरी तैयारी में है ...लडाई आऱ पार की ही होगी .......... जाते - जाते एक और खबर आम आदमी पार्टी के लिए जी जान से चैनल काम कर रहा हैं .... एक ही रिपोर्टर इस बीट को देखता है ..... यहां तक की रिपोर्टर मेल पर खबर चलाने का सीधा आदेश भी डेस्क आये दिन दे देता है .... सो काल्ड सीनियर भी बोलने से डरते या फिर कुछ और वजहों की तलाश जारीं है .... जय हों. (एक पत्रकार द्वारा प्रेषित मेल)

Loading…