ऐसी कवरेज दूसरे मामलातों में भी होती तो ये नौबत नहीं आती
बीते दो दिनों से जिस तरह से दिल्ली में हुए गैंग रेप मामले को मीडिया द्वारा लगातार तमाम चैनलों में कवरेज दिया जा रहा है काश ऐसी कवरेज मीडिया में देश के बाकी हिस्सों में हो रहे गैंग रेप के मामलों को भी मिलता तो शायद आज हिन्दुस्तान में बलात्कारियों को फांसी की सज़ा दिलाने में सरकार को सोचना नहीं पड़ता. क्योकि सरकार के सामने इतने साक्ष्य होते कि वो समाज का सामना नहीं कर सकती. चुकी ये मामला देश की राजधानी दिल्ली की है तो मीडिया में लगातार ये खबर आ रही है. ऐसी ही खबर बिहार या उड़ीसा से होती तो यही मीडिया वाले झाँकने भी नहीं आते, ऐसे छोटे राज्यों में आये दिन ऐसी घटना होती है पर मीडिया में खबर नदारद होती है और बलात्कारियों की हिम्मत दुगुनी होती रहती है. सरकारें, प्रशासन सोती रहती है और मीडिया टीआरपी की तलाश में अपनी जिम्मेवारी से भागती रहती है. ऐसा नहीं है कि ऐसे जगहो के मीडियाकर्मी इन ख़बरों को कवर नहीं करते पर अफ़सोस लो-प्रोफाइल के कारण इन ख़बरों को दरकिनार कर दिया जाता है, आज अगर बलात्कारियों का मनोबल बढाने में शासन, प्रशासन जितना जिम्मेवार है तो उतना ही जिम्मेवार मीडिया भी है जो सिर्फ और सिर्फ अपने टीआरपी कि खातिर इन ख़बरों को अहमियत देती है वो भी प्रोफाइल, जगह और स्टेटस देख कर खबर चलाती है. ये मैं नहीं उन चैनलों के जमीनी पत्रकारों का बयान है. आज दिल्ली में हुए इस मामले पर समूचा देश उबल पड़ा है क्योकि मीडिया ने इसे जबर्दस्त ढंग से तवज्जो दिया है, तो फिर मीडिया को अपनी भूमिका और ताकत का एहसास होना चाहिए ना की बस टीआरपी हासिल करने की लिए खानापूर्ति की खातिर रोल अदायगी करना. आज इस मामले पर सारा देश शर्मिन्दा है तो फिर इस शर्मिंदगी के लिए सरकार, समाज, प्रशासन के साथ साथ मीडिया भी उतना ही दोषी है वरना क्या मजाल था अगर मीडिया सख्त हो जाए तो कोइ दुबारा ऐसी हिमाकत कर सके और सरकार नपुंसक बन सके. जागो मीडिया जागो. (आलोक पुंज के फेसबुक वॉल से साभार)
Loading…