27 जून को सिल्वर स्क्रीन पर एक खास फिल्म रिलीज होने जा रही है. फिल्म का नाम 'नया पता' है और फिल्म खास इसलिए है कि पूरी फिल्म जनता के पैसों से यानी क्राउड फंडिंग से बनी है. इस फिल्म का ऑनलाइन पार्टनर 'मीडिया खबर' (www.mediakhabar.com) बना है जो फिल्म के ऑनलाइन प्रोमोशन में सहयोग करेगा.
इस फिल्म के लिए लोगों ने 500 रूपये से लेकर 35,000 हजार रुपये तक का डोनेशन दिया तब जाकर फिल्म बन पायी. फिल्म की कहानी ऐसे लोगों पर केंद्रित है जो कमाने के लिए एक जगह से किसी दूसरे शहर जाते हैं तो पीछे से उनके घरों पर क्या बीतती है और जब वो वापस आते हैं तो क्या पाते हैं. फिल्म की पूरी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है.
तो 27 जून को फिल्म 'नया पता' और ऑनलाइन पार्टनर के रूप में मीडिया खबर डॉट कॉम को सिल्वर स्क्रीन पर देखना ना भूलें. फिल्म का निर्देशन युवा निर्देशक 'पवन श्रीवास्तव' हैं. यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है.Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
