नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा बन चुके हैं. लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद अब राज्य के चुनाव जीतने के लिए भी भाजपा को बस 'मोदी' नाम का ही सहारा है. इसी नाम के सहारे ही भाजपा ने महाराष्ट्र और हरियाणा को फतह किया और अब जम्मू-कश्मीर और झारखंड का किला जीतने का मंसूबा भी कर रही है और एड़ी चोटी का जोर लगा रही है.
प्रधानमंत्री मोदी की अपनी प्रचार शैली है और अखबार उसका अहम हिस्सा है. चुनाव के ठीक पहले अखबारों का फ्रंट पेज मोदी की तस्वीरों से भर जाता है. लोकसभा चुनाव से लेकर राज्य के चुनावों में भी मोदी यही करते आए हैं. झारखंड में कुछ ऐसा ही हुआ है. प्रभात खबर से लेकर खबर मंत्र तक के पहले पन्ने पर मोदी की तस्वीर के साथ एक ही विज्ञापन - मोदी जी आने वाले हैं....
बहरहाल झारखंड में मोदी जी आते हैं या नहीं,ये तो बाद में पता चलेगा. फिलहाल मोदी जी झारखंड के अखबारों में जरूर आ गए. देखें एक झलक -
[caption id="attachment_22730" align="aligncenter" width="720"]
झारखंड के सभी अखबारों में मोदी जी आ गए (चित्र सुशांत झा के सौजन्य से)[/caption]
झारखंड के सभी अखबारों में मोदी जी आ गए (चित्र सुशांत झा के सौजन्य से)[/caption]M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
