अनिल बेदाग-हर भारतीय कलाकार की यह ख्वाहिश रहती है कि उसका स्टेचू लंदन में मोम की आदमकद मूर्तियों के संग्रहालय में हो, ताकि उसकी विश्वव्यापी पहचान बन सके, लेकिन मुकेश खन्ना इससे अलग हैं। उनका भी आदमकद स्टेचू बन चुका है जिसे उन्होंने पिछले दिनों लॉन्च किया। शक्तिमान के स्टाइल को दर्शाता मुकेश खन्ना का यह बुत मुंबई के नज़दीक लोनावाला के एक संग्रहालय में रखा जाएगा। इस मौके पर मुकेश खन्ना ने अपनी वेबसाइट को भी लॉन्च किया। दरअसल, वह नहीं चाहते थे कि उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर दिखाए जा रहे फेक प्रोफाइल से उनके बारे में गलत जानकारी लें इसलिए उन्होंने खुद की वेबसाइट तैयार करवाई। इस मौके पर उन्होंने चिल्ड्रन फिल्म सोसायटी की तरफ से बनाई गई आठ फिल्मों की भी जानकारी दी और उनके प्रोमो दिखाए। सतीश कौशिक ने इस मौके पर अपनी फिल्म स्कूल चलें के बारे में कहा कि यह एक संदेशपरक फिल्म है जिसमें बच्चों के लिए मनोरंजन भी है। पंकज पराशर की बनारसी जासूस, आकाश आदित्य की नानी तेरी मोरनी और अनूप वाधवा की टैनिस बडीज़ के प्रोमोस को भी उपस्थित लोगों ने पसंद किया।
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
