आशीष कुमार 'अंशु'
शेखर गुप्ता एनडीटीवी के शो ‘वाक द टाक’ के लिए लगातार नरेन्द्र मोदी से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रणव राय ने भी अपनी ताकत लगाई नरेन्द्र मोदी को एनडीटीवी पर लाने की लेकिन नरेन्द्र मोदी एक बार इंडियन एक्सप्रेस से बात करने को तैयार भी हो जाएं लेकिन एनडीटीवी पर जाने का मतलब है, चैनल की विश्वसनीयता लौटाना।
एनडीटीवी ने जिस तरह की एक तरफा रिपोर्टिंग लगातार की है। यह किसी से छुपी हुई नहीं है। दूसरी तरफ वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त कीे जानकारी आ रही है कि वह अपने उन पत्रकार मित्रों को लगातार फोन कर रहीं हैं, जो नरेन्द्र मोदी के सामने उनकी छवि सुधार सकता/सकती है।
मेरी बात पर यकीन नहीं हो रहा हो तो एनडीटीवी देखते रहिए और बरखा के बदलते सूर को पहचानने की कोशिश कीजिए।
(स्रोत-एफबी)
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
