अभिषेक श्रीवास्तव
अबकी नरेंद्र मोदी के सामने लोटेगा आजतक, देखते रहिये सबसे तेज चैनल!
[caption id="attachment_12432" align="alignright" width="625"]

आजतक पर मोदी का 'फिक्स' इंटरव्यू[/caption]
तो भाइयोंओं और बैनोंओं... पेशे खि़दमत है नरेंद्रभाई का नया शाहकार सिर्फ और सिर्फ सबसे तेज़ चैनल पर उनके ही तय किए हुए एंकरों और सवालों के साथ मतदान के अगले चरण से ठीक पहले।
जैसा कि आप जानते हैं कि इस बार के लोकसभा चुनावों की सबसे बड़ी विशिष्टता टीवी चैनलों पर मतदान की तारीखों से ठीक पहले चलाए जाने वाले नरेंद्र मोदी के प्रायोजित साक्षात्कार रहे हैं।
ज़ाहिर है, अगले चरण यानी 7 मई को भी बिला नागा चौथे खंबे की यह चौथी परंपरा जारी रहेगी। इस बार आजतक से सौदा हुआ है, लेकिन विश्वस्त सूत्रों की मानें तो अरुण पुरी से लेटने को कहा गया था पर वे तो लोट ही गए हैं।
नरेंद्रभाई ने तय किया है कि उनका साक्षात्कार कोई अमिताभ सिन्हा लेंगे और सवाल भी उनके बताए मुताबिक ही पूछे जाएंगे। पुरी साहब राज़ी हो गए हैं। साथ में शायद संजय ब्रागटा भी बैठे होंगे, ऐसी ख़बर है।
बहरहाल, कल अहमदाबाद में यह साक्षात्कार रिकॉर्ड किया जाना है और परंपरा के मुताबिक मतदान से पहले यानी 4 या 5 मई को प्रसारित किया जाना है।
खबर विश्वस्त सूत्रों से है, इसलिए अपने-अपने सूत्र भिड़ाइए, पुष्टि करिए और आज तक पर दबाव बनाइए, इससे पहले कि एक बार फिर इन मालिकों की हरमज़दगी के चलते पत्रकार कौम जनता के सामने नंगी हो जाए।
(स्रोत-एफबी)