निखिल आनंद
आज एनडीटीवी उच्चस्तरीय सूत्रों के हवाले से सर्जिकल स्ट्राइक पर वही खबरें चला रहा है जो जीन्यूज 15-16 दिनों से चला रहा है। पता नहीं कॉपी राईट का मामला बनता है कि नहीं लेकिन ये तो पक्का कॉपी- पेस्ट है भाई! ऐसा लगता है कि एनडीटीवी पर ही सर्जिकल स्ट्राइक हो गया है आप सब भी देखें और मजे लें। लोकतंत्र में अगर आप किसी से नाराज हैं, किसी से वैचारिक विरोध- प्रतिरोध है, किसी की मोनोपोली व प्रोपोगंडा के खिलाफ हैं तो दूसरे पक्ष की हिपोक्रेसी व मुखौटे पर भी नजर रखिये किसी भी मिडिया- पत्रकार, पार्टी- नेता को आउटराइटली रिजेक्ट न करे, तथ्यपरक विश्लेषण करें, भावनाओं में न बहें। किसी एक को नहीं सभी पक्ष- विचार को देखें, सुने, पढ़ें, समझें और अपना दिमाग लगाकर विचार बनायें #ZeeNews #NDTV #Media #SurgicalStrike
(निखिल आनंद के फेसबुक वॉल से)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
