एनडीटीवी पर कांग्रेस की चमचई होती है. अबतक ये आरोप था लेकिन अब आरोप सिद्ध हो चुका है. एनडीटीवी ने ही एनडीटीवी को बेपर्द कर दिया.
एनडीटीवी पर ख़बरों के दौरान पर्दे के पीछे से आवाज़ आयी कि, ‘कांग्रेस को डिफेंड कर देना.’ ये शब्द लाइव के दौरान ऑन एयर भी हो गया और एनडीटीवी की चोरी पकड़ी गयी.
साथ ही उसके कांग्रेस प्रेम भी जग जाहिर हो गया. एंकरिंग निधि कुलपति कर रही थी.
इस संदर्भ में जयराम विप्लव ने अपने एफबी वॉल पर लिखा है -
लो भैया .... अब तो चोरी कैमरे पर पकड़ी गयी..... ध्यान से सुनिए इस वीडियो में NDTV के एंकर को ऊपर के किसी बॉस ने कहा कांग्रेस को डिफेंड कर देना और संयोग से यह बात माइक पर आ गया .....
ठीक वैसे ही जैसे राज्यसभा में उपसभापति पी.जे कुरियन को राजीव शुक्ल द्वारा दिया गया निर्देश " सदन स्थगित कर दीजिए " रिकोर्ड में आ गया था ......
अघोषित रूप से मीडिया में जारी पक्षधरता का पर्दाफाश खुद NDTV के कैमरे ने कर दिया .... चौथे खम्भे के नाम पर ऐतिहासिक कालिख पोत दिया ndtv ने !!!(वीडियो अब उपलब्ध नहीं)
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
