सरकार पर एनडीटीवी के प्रतिबंध के खिलाफ कल रवीश कुमार ने अपने प्राइम टाइम में प्रतीकात्मक विरोध करते हुए कार्यक्रम बनाया था. रवीश का ये अंदाज खूब चर्चित हुआ. समर्थक और विरोधी दोनों ने अपने-अपने तरीके से इसकी व्याख्या की. मिला-जुलाकर इसकी चर्चा दूर-दूर तक हुई. इसी कारण इसका आज रात नौ बजे रिपीट टेलीकास्ट होगा. इसकी सूचना देते हुए ओम थानवी लिखते हैं -
रवीश कुमार का कल वाला बहुचर्चित, इतिहास बनाने वाला प्राइम टाइम आप न देख सके हों तो आज देख लें। रात 9 बजे फिर दिखाया जा रहा है। यह सूचना प्रधानमंत्री महोदय को भी ट्वीट कर रहा हूँ; चैनल के अपने परदे पर देखने का सुख न भूलने योग्य होगा! मगर कमज़ोर कलेजे वाले भक्त इसे न देखें तो अच्छा!
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
