काठमांडू (नेपाल). नलिनी सिंह द्वारा संचालित चैनल नेपाल 1 टीवी के एक पत्रकार पर एक सहकर्मी ने सेक्सुअल हरासमेंट का मामला दर्ज करवाया है. महिला मीडियाकर्मी की शिकायत के बाद नेपाल 1 टीवी के नेपाल प्रमुख सुंदर सिंह विधुरी को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर सात दिन के रिमांड पर भेज दिया है. इस घटना पर रोष जताते हुए नेपाली पत्रकार यूनियन ने संबंधित पत्रकार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. देखने वाली बात होगी कि नेपाल 1 टीवी की मालकिन नलिनी सिंह अपने पत्रकार पर किस तरह की कार्रवाई करती है.
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
