राजीव रंजन झाकभी-कभी ऐंकरों के सवालों पर हँसने का मन करता है या सिर पीटने का। तारा शाहदेव बता रही है कि मुझसे झूठ बोल कर शादी की गयी और शादी के तुरंत बाद कह दिया गया कि धर्म बदलना होगा। ऐंकर साहब पूछ रहे हैं कि क्या आपके साथ ये सारा कुछ केवल इसलिए किया गया कि एक हिंदू लड़की को मुसलमान बनाना है? लखनऊ की एक पीड़िता भी बता रही है कि पहले हिंदू नाम बताया गया और शादी के बाद धर्म बदलने को कहा गया। उससे भी ऐंकर साहब यही सवाल पूछ रहे हैं! एक समाजसेविका जी बैठी हैं बहस में। दो पीड़ित स्त्रियों की बातें प्रत्यक्ष सुनने के बाद भी कह रही हैं कि साजिश धर्म परिवर्तन की नहीं है, बल्कि फासीवादी ताकतों की साजिश है। (स्रोत-एफबी)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
