खबर आ रही है कि न्यूज़ नेशन से इन्द्रजीत राय नें इस्तीफा दे दिया है। इन्द्रजीत यहां डिप्टी एडीटर स्पेशन प्रोजेक्ट का काम देख रहे थे। ज़ी न्यूज़ सहित कई संस्थानों में काम कर चुके इन्द्रजीत नें पांच महीने पहले ज़ी न्यूज़ से इस्तीफा देकर न्यूज़ नेशन ज्वाइन किया था,लेकिन न्यूज़ नेशन को अब उन्होंने बाय-बाय कर दिया है।
फारेंसिक साइंस और क्रिमिनोलोजी से पोस्ट ग्रेजुएट इन्द्रजीत कहां जा रहे हैं अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है लेकिन उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है। चारुल मलिक,अश्वनि कुमार,संजीव सिंह के बाद अब इंद्रजीत का इस्तीफा न्यूज़ नेशन की साख को बड़ा झटका माना जा रहा है।
न्यूज़ नेशन के लोगों की मानें तो इन्द्रजीत के प्रोमो के साथ न्यूज़ नेशन नें एक बड़े साप्ताहिक प्रोग्राम की तैयारी भी कर ली थी। लेकिन लगता है कि ये प्रोग्राम अब कभी एयर नहीं हो पाएगा। न्यूज़ नेशन के अनुभवी और पुराने लोगों के जाने से न्यूज़ रुम के साथ मैनेजमेंट के लोगों के केबिन में खलबली मची हुई है।
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
