ओम थानवी[/caption]
पीटीआई-भाषा संवाददाता.नयी दिल्ली, 13 अप्रैल :भाषा: केके बिरला फाउंडेशन का वर्ष 2014 का बिहारी पुरस्कार ओम थानवी को उनके यात्रा वृतान्त ‘मुअनजोदड़ो’ के लिए दिया जाएगा।
यहां आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2014 के चौबीसवें बिहारी पुरस्कार के लिए ओम थानवी के यात्रा वृतान्त ‘मुअनजोदडो’ को चुना गया है। इस पुस्तक का प्रकाशन वर्ष 2011 में हुआ था।
विज्ञप्ति के अनुसार थानवी को पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किया जायेगा।Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
