अभय सिंह-यूपी चुनाव में प्रशांत किशोर के गढ़े गए जुमले यूपी के लड़के,साथ पसन्द,खटिया,यूपी बेहाल, सभी बुरी तरह फ्लॉप हुए।कांग्रेस सपा गठबंधन महज 55 सीटों में सिमट गया। बिहार विधान सभा चुनाव में महा गठबंधन की जीत में सबसे अधिक चर्चा प्रशांत किशोर की हुई उनकी खूब प्रशंसा की गयी जीत का श्रेय उन्हें भी दिया गया। लेकिन करीब से देखे तो प्रशांत किशोर ने नितीश की जगह लालू,कांग्रेस की ताकत को कई गुना बढ़ा दिया।जो आज नितीश के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ।प्रशांत किशोर अब तक करोड़ो रूपये फ़ीस के नाम पर कांग्रेस पार्टी से डकार चुके है।खाट सभा के नाम पर करोडो रूपये उनके कहने पर कांग्रेस पार्टी ने पानी की तरह बहाये ।जिसका नतीजा जीरो रहा। आज कांग्रेस का हर कार्यकर्ता प्रशांत किशोर को हार का जिम्मेदार बता रहा है।आजादी के बाद सबसे करारी हार कांग्रेस के लिए सदमे से कम नहीं है। (लेखक राजनीतिक विश्लेषक हैं)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
