"प्रोडूसर से प्रोफेसर और प्रोफ़ेसर से छिछोरे बने है खुद को पत्रकार कहने वाला ये शख्स"
गपशप : भारत के एक प्रमुख विवि के पत्रकारिता संस्थान में "प्रोडूसर से प्रोफ़ेसर" बने एक पत्रकार साहब संस्थान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पधारी एक प्रमुख नेशनल न्यूज़ चैनल की महिला एंकर के प्रति इतने आकर्षित हो गए की उन्हें फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी.इस ही के साथ ही हुयी इस कथा की शुरुआत.
"प्रोडूसर से प्रोफ़ेसर" बने पत्रकार साहब ने उस महिला एंकर के साथ फ़्लर्ट करना शुरू किया, इतना ही नहीं जब इन्हें उस तरफ से कोई उचित रिस्पोंस न मिला तो इन्होने उस महिला एंकर को परेशान करना शुरू कर दिया.
उलटे - सीधे फेसबुक मेसेज करना शुरू कर दिया. उस महिला एंकर के दोस्तों के बारे में और उसके बॉयफ्रेंड को देख लेने की बात कहने लगे और अव्वल दर्जे की अभद्रता करने लगे.
अब जब पानी एंकर के सर से ऊपर जाने लगा तो उस महिला एंकर ने ये पूरा घटना क्रम बताया उस विशेष कार्यक्रम के आयोजक को, साथ ही मांग की उस विवि के कुलपति के फ़ोन नंबर की.
आयोजक साहब ने जैसे तैसे मामले को निपटाया.. घटना के अंत में मजबूत इरादों वाली महिला एंकर ने उस "प्रोडूसर से प्रोफ़ेसर" बने पत्रकार को सुधर जाने की हिदायात दे डाली और आयोजक को कहा "तुम समझा लो, वरना में अपने लेवल से देख लूंगी.
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
