खबर पर यकीन नहीं लेकिन न्यूज़ इंडस्ट्री में चारो तरफ चर्चा है कि पुण्य प्रसून बाजपेयी इंडिया न्यूज़ जैसे दोयम दर्जे के चैनल के रथ पर सवार होंगे. वैसे खबर है कि चैनल सुधरेगा. उसमें कोई बड़ा निवेशक भी निवेश करेगा. शायद इसलिए दीपक चौरसिया जैसा बड़ा चेहरा भी चैनल के साथ जुड़ चुके हैं और अब शायद इंडिया न्यूज़ को दिशा भी वही प्रदान करेंगे. यानी इंडिया न्यूज़ के सारथी बनेंगे. लेकिन इस सारथी के साथ जिस योद्धा पुण्य प्रसून बाजपेयी का नाम लिया जा रहा है, वह चौकाने वाला और अविश्वसनीय है.
एक्सचेंज फॉर मीडिया ने भी पुण्य प्रसून बाजपेयी के इंडिया न्यूज़ जाने की बात को हवा देते हुए लिखा कि, ‘Industry sources revealed that Punya Prasoon Bajpai of Zee News also plans to join India News. However, no confirmation could be received from Bajpai at the time of filing the report.
खबर भले अभी कयास के दौर से गुजर रहा हो, लेकिन तय है कि बातचीत के स्तर पर कुछ – न – कुछ ऐसी बात जरूर हो रही है या हुई है. क्योंकि पुण्य प्रसून बाजपेयी ने पुष्टि नहीं की, लेकिन इंकार भी अबतक नहीं किया है. इसलिए उनके द्वारा इंडिया न्यूज़ को ज्वाइन करने की संभावना को और बल मिला है.
मान लेते हैं कि पुण्य प्रसून इंडिया न्यूज़ ज्वाइन कर लेते हैं. लेकिन क्या इंडिया न्यूज़ का मौजूदा खाका पुण्य प्रसून बाजपेयी को पचाने की क्षमता रखता है?
पुण्य प्रसून बाजपेयी की साख पर हाल के समय में ‘आपातकाल’ शब्द के इस्तेमाल के बाद ग्रहण जरूर लगा है लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि उनकी अपनी एक अलग चमक है. टेलीविजन इंडस्ट्री के पढ़े – लिखे और बौद्धिक पत्रकारों में उनकी गिनती की जाती है. फिर उनमें एक तरह का दंभ भी है जो ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन कई दफे दिखता रहा है. ऐसे में ये सवाल बेहद अहम हो जाता है कि क्या इंडिया न्यूज़ उनके ज्ञान को पचा पायेगा? पता चला कि किसी दिन ‘लाइव’ में ही ग्रुप के मालिक और शर्मा परिवार के कुपुत्र मनु शर्मा की धुनाई कर दी और पुण्य प्रसून बाजपेयी की सहारा की तरह ..................................!
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
